Awareness Van Launched for Water Conservation : अमृतसर। शहरवासियों को शुद्ध नहरी पानी की आपूर्ति और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने नगर निगम कार्यालय से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई स्कीम के तहत अपर बारी दोआब नहर का पानी शोधित कर शहरवासियों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी।
ऑडियो सिस्टम और वीडियो स्क्रीन से लैस यह वैन आने वाले समय में शहर के अलग-अलग स्थानों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर मेयर ने बताया कि पजांब में भूजल का स्तर काफी तेजी से नीचे जा रहा है। अमृतसर के शहरी क्षेत्र में ही भूजल कि निकासी तीन सौ प्रतिशत से ऊपर चली गई है, जिसका मतलब है हर साल रिचार्ज होने वाले भूजल से तीन सौ गुना अधिक पानी धरती से निकाला जा रहा है। जिस कारण शहर में पानी के स्पालई के लिए ज्यादा समय तक भूजल पर निर्भर नही रहा जा सकता।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा शहर में स्थायी और सुरक्षित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। जिसके तहत आने वाले समय में अपर बारी दौआब नहर के पानी को साफ करके शहर पानी की स्पालई की जाएगी। जिसके तहत वल्ला में 44 करोड़ लीटर क्षमता वाले वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, 112 लंबी पाइपलाईन बिछाने के साथ-साथ 45 नई टैंकियों का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है और बहुत जल्द ही इस प्रोजेक्ट को शहरवासियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट से आने वाले लम्बें समय तक शहर को पानी की स्पालई सुनिशचित हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत स्पालई होने वाले पानी की गुणवत्ता भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित की गई (आईएस)10500:2012 के उच्चतम स्तर की होगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग पानी के महत्व को समझें और पानी की बर्बादी रोकने और जल सरंक्षण के उपाय करें। इस मौके पर नीरज भण्डारी, रमन शर्मा, गौहर अहमद, गायत्री चावड़ा आदि भी उपस्थित थे।

