रोपड़: अभिलाषा फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 मनाने के लिए रोपड़ जिले के रेलोन खुर्द गांव में जैव विविधता संरक्षण के प्रति व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से एक जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान ‘वैश्विक प्रतिबद्धता’ (Global Commitment) की थीम के अनुसार, इस कार्यशाला में कुल 55-58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें स्थानीय सदस्य शामिल थे और गांव की प्रगतिशील महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि जैव विविधता संरक्षण में जमीनी स्तर पर भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके। गांव की प्रगतिशील सरपंच जसवीर कौर द्वारा कार्यशाला का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में प्रगतिशील महिलाओं, समुदाय के सदस्यों और अन्य प्रमुख हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुखविंदर कौर, मनप्रीत कौर, बलजीत कौर, दलवीर कौर, परबिंदर कौर, देविंदर कौर, अर्शप्रीत सिंह, बलविंदर कौर, जसवीर कौर, सुखदीप कौर, राजबीर सिंह, धर्म सिंह, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह, दलजीत सिंह और दलजीत कौर उपस्थित थीं।
कार्यशाला के दौरान, प्रतिभागियों ने जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही मोटे अनाजों (मिलेट्स) के उपयोग को बढ़ावा देने, वनस्पति और हरियाली बढ़ाने, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, तथा पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण पर चर्चा की गई।
इस कार्यशाला ने जैव विविधता के महत्व, टिकाऊ तौर-तरीकों और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा में समुदाय-आधारित कार्यों की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा की। इंटरैक्टिव सत्रों में घर और गांव के स्तर पर संरक्षण के लिए व्यवहार परिवर्तन की रणनीतियों पर जोर दिया गया। यह कार्यक्रम पंजाब बायोडायवर्सिटी बोर्ड के सहयोग से आयोजित किया गया था और इसे भारत सरकार, नई दिल्ली के नेशनल बायोडायवर्सिटी अथॉरिटी (NBA) ने प्रायोजित किया था।
अभिलाषा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने सहयोग के लिए पंजाब बायोडायवर्सिटी बोर्ड और NBA का धन्यवाद किया और पंजाब में बायोडायवर्सिटी के लिए सामुदायिक संरक्षण को मजबूत करने के प्रति फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

