पंजाब डेस्क:डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों नाभा जेल पहुंच गए हैं। जहां वे बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात कर रहे हैं। यह दूसरी बार है जब वे मजीठिया से मिलने पहुंचे हैं। आपको बता दें कि वे रिश्तेदार भी हैं। बाबा गुरिंदर ढिल्लों के दर्शन के लिए भक्त भी नाभा जेल के बाहर जमा हो गए हैं।
पिछले साल भी हुई थी मुलाकात
गौरतलब है कि इससे पहले भी पिछले साल वे मजीठिया से जेल में मिलने गए थे और लंबी मुलाकात की थी। उस मुलाकात के बाद मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रेगुलर पोस्ट करके डेरा चीफ का शुक्रिया भी अदा किया था।
आपको बता दें कि डेरा चीफ गुरिंदर ढिल्लों, जो मजीठिया की पत्नी गनीव कौर के रिश्तेदार हैं। उस समय भी जब डेरा चीफ के आने का पता चला था, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया था।

