Site icon Dainik Savera Times

जंडियाला गुरु में 34 लाख रुपये से बनेगा बाबा जीवन सिंह कम्युनिटी हॉल, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रखा नींव पत्थर

अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ऐतिहासिक शहर जंडियाला गुरु में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। इस कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर पंजाब सरकार द्वारा 34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री डॉ. हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा 34 लाख रुपये की लागत से जंडियाला गुरु में अमर शहीद बाबा जीवन सिंह कम्युनिटी हॉल के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि आज इस परियोजना का नींव पत्थर रख दिया गया है और इसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमर शहीद बाबा जीवन सिंह जी का सिख इतिहास में बहुत ऊंचा और सम्मानजनक स्थान है। यह कम्युनिटी हॉल उन्हें समर्पित किया गया है

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने और समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस कम्युनिटी हॉल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक एवं सामूहिक समारोह आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

Exit mobile version