Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई

July 20, 2024

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में होगी सुनवाई

जालंधर। खालिस्तान समर्थक और श्री खडूर साहिब सीट से नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। एक दिन पहले ही पुलिस को जालंधर सेशन कोर्ट से हैप्पी और उसके साथी का दो दिन का रिमांड मिला था।

पुलिस ने कोर्ट से दस दिन के रिमांड की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट पुलिस की दलीलों से खुश नहीं था, इसलिए दो दिन का रिमांड ही मंजूर किया गया। आज कोर्ट हरप्रीत सिंह हैप्पी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। इसको लेकर फिल्लौर पुलिस ने जालंधर सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिसमें रिमांड मांगा गया था।

फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से गिरफ्तार किया था। उनके पास से 4 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी। निचली अदालत से दोनों का रिमांड न मिलने के कारण पुलिस ने एडिशनल सेशन जज केके जैन की अदालत में क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की है, जिस पर आज सुनवाई होगी।

वहीं, पुलिस ने उस व्यक्ति को पहले ही जेल भेज दिया है, जिससे हैप्पी और लवप्रीत ने ड्रग्स खरीदी थी। इनमें आइस सप्लायर संदीप अरोड़ा और संदीप के फोटोग्राफर दोस्त मनीष मारवाह का नाम शामिल है। वहीं, अमृतपाल के माता-पिता ने सभी आरोपों को नकारते हुए इसे साजिश करार दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें