
जालंधरः हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर खेल प्रेमी उत्साहित हैं। 27 और 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों की हॉकी टीमें लगातार पहुंच रही हैं। इसी सिलसिले के तहत कल जापानी हॉकी टीम जालंधर पहुंची, वहीं आज बांग्लादेश हॉकी टीम ने भी जालंधर में दस्तक दी।
जब बांग्लादेश टीम जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंची तो हॉकी खिलाड़ियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के आने से टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर खेल का माहौल और भी जोश भरा हो गया है। इस मौके पर बांग्लादेश हॉकी टीम के कप्तान से बातचीत हुई। पंजाब आने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाबी खाना भी चखा है और उन्हें पंजाब का माहौल पसंद आया। टूर्नामेंट में मुकाबले के बारे में बात करते हुए बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि वह भारतीय हॉकी टीम को सबसे मुश्किल चुनौती मानते हैं। उनकी टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए जालंधर में हॉकी से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अलग-अलग देशों की टीमों के आने से शहर में इंटरनेशनल हॉकी मुकाबलों को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। अब खेल प्रेमियों की निगाहें टूर्नामेंट मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां अलग-अलग टीमें अपना खेल दिखाएंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...