Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में ‘Union Bank’ के गार्ड ने की फायरिंग, कैश निकालने आया ग्राहक हुआ घायल, खबर में जानें पूरा मामला

चंडीगढ़: मोहाली के मुल्लापुर थाने के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा के यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आपसी कहासुनी पर फायरिंग कर दी और इसमें एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। लेकिन यहां उसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित का बयान भी लिया जा रहा है।पीड़ित पैसे निकालने आया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी गांव माजरा का रहने वाला है। उसकी मां का यूनियन बैंक की इसी ब्रांच में अकाउंट है।

वह अपनी मां के साथ यहां पैसे निकालने आया था। लेकिन जब गेट नहीं खुला तो उसकी सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इसमें पीड़ित को गोली लग गई। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसका बयान लेने यहां पहुंच गई है।

Exit mobile version