Bank guard shot dead : पंजाब के जालंधर में गोराया के पास गांव रुरका कलां में डबल बैरल गन साफ करते समय बैंक गार्ड को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अनूप संघेरा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 34 साल थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों ने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। इसके बाद गोराया थाने की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनूप संघेरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के फिल्लौर स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया।
घर पर ही साफ कर रहा था बंदूक-
इस संबंध में पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह संधू ने बताया- गांव पट्टी बुल्ला निवासी अनूप संघेरा (34 साल) की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौत हो गई। यह युवक गोराया स्थित सहकारी समिति बैंक में गार्ड के तौर पर काम करता था। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपनी लाइसेंसी पाइप साथ लेकर आया था और उसे साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और वह उसकी आंख के पास सिर में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लाइसेंसी राइफल से हुई फायरिंग-
जानकारी के अनुसार फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था और शव के पास मृतक की लाइसेंसी डबल बैरल राइफल पड़ी थी। मृतक का आठ वर्षीय बेटा अनूप यहीं रहता है और उसकी पत्नी छह-सात महीने पहले दुबई गई थी। घटना के समय उसके पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...