Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News : 24 से 29 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश

November 24, 2026

Punjab News : 24 से 29 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों में बैंक अवकाश

Banks to Remain Closed on Multiple Days This Week : लुधियाना। नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है और इस हफ्ते कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।

अगर आप इस हफ्ते बैंक जाकर अपना जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो रुक जाइए। 23 से 29 नवंबर के बीच गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और कनकदास जयंती जैसे त्योहारों के चलते कुछ राज्यों और शहरों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसलिए घर से निकलने से पहले आप RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI की छुट्टियों के मुताबिक, इस दिन आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

27 नवंबर को कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बेंगलुरु समेत राज्य के संबंधित बैंकिंग क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। 28 और 29 नवंबर को भी रहेगी बैंक की छुट्टी 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। रविवार, 29 नवंबर को भी पूरे देश में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

 
 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें