Site icon Dainik Savera Times

पंजाब और हरियाणा व चंडीगढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव आज, डेढ़ लाख वकील पहली बार EVM से करेंगे मतदान

चंडीगढ़ (नीरू) : आज पंजाब और हरियाणा व चंडीगढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे। डेढ़ लाख वकील पहली बार EVM से मतदान करेंगे। पिछले साल हाईकोर्ट बार चुनाव में मतों की गणना को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते इस बार मतदान ईवीएम से करवाने की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पंचकूला से ईवीएम मांगी गई थी। ईवीएम की मांग को मंजूरी मिल गई है।

पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की अदालतों और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में आज करीब 1.5 लाख वकील मतदान कर बार एसोसिएशन में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। हाईकोर्ट समेत अधिकतर स्थानों पर चुनाव के लिए इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव मेंबरों का चुनाव पुरानी प्रक्रिया के तहत ही होगा।

Exit mobile version