Site icon Dainik Savera Times

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा हलके के गांवों को दी बड़ी सौगात

लहरागागा: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी के तहत जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा लहरागागा सब-डिवीजन के विभिन्न गांवों में करीब 2 करोड़ 55 लाख 86 हजार रुपए की लागत से ड्रेनों पर बनाए जाने वाले तीन पुलों के नींव पत्थर रखे गए।

इन पुलों के निर्माण से संबंधित गांवों और आसपास के इलाकों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा रोजाना आने-जाने के दौरान पेश आने वाली मुश्किलों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही ड्रेनेज ढांचे की कार्यप्रणाली और रख-रखाव को भी और सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

इन विकास कार्यों में गांव बखोरा कलां में लहरा मेन ड्रेन के आर.डी. 28100 पर पुल का निर्माण करीब 93 लाख 39 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी तरह रामगढ़ संधवां में एल-5 ड्रेन के आर.डी. 7900 पर पुल के निर्माण के लिए करीब 66 लाख 13 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इ

सके अलावा गांव कोटड़ा लेहल में लहरा लिंक ड्रेन के आर.डी. 17600 पर पुल का निर्माण करीब 96 लाख 34 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन तीन पुलों के निर्माण से बखोरा कलां, रामगढ़ संधवां, कोटड़ा लेहल और आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version