Site icon Dainik Savera Times

बरनाला पुलिस ने कालेके के कत्ल कांड का किया पर्दाफाश

बरनाला: बरनाला पुलिस ने गत दिवस कालेके गांव में घटित 1 युवक के कत्ल कांड का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में 8 व्यक्तियों को गिरफतार किया है। पकड़े गए कथित आरोपियों से पिस्तौल व अन्य काफी मारू समान बरामद हुआ है। इस सबंधी जानकारी देते हुए सनदीप सिंह मंड एस पी डी ने आज प्रैस वार्ता दौरान बताया कि 26 मई 2024 को थाना धनौला अधीन पड़ते गांव कालेके में दो पक्षों की आपसी लड़ाई हो गई। जिसमें कालेके वासी रूपिन्द्र शर्मा की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मृतक रूपिन्द्र के चाचा हरविन्द्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गांव कालेके द्वारा थाना धनौला में लिखवाए ब्यानों के अधार पर पुलिस ने कई व्यक्तियों पर कत्ल व अन्य धाराओं तहत पर्चा दर्ज कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस कत्ल केस में प्रगट सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी कालेके ,सुरजीत सिंह सीती पुत्र उजागर सिंह वासी कालेके,नवनीत शर्मा नवी ऊर्फ ठोलू पुत्र रघुबीर सिंह वासी कालेके ,सिमरजीत सिंह ऊर्फ लाभू रिफयूजी पुत्र बलविन्द्र सिंह वासी कालेके ,गगनदीप सिंह ऊर्फ लखबीर सिंह पुत्र लीला सिंह वासी कालेके ,नवजोत सिंह ऊर्फ ज्योती पुत्र बलवीर सिंह वासी कालेके ,यादविन्द्र सिंह ऊर्फ यादा पुत्र मोदन सिंह वासी फतेहगढ़ छन्ना,जगदीप सिंह ऊर्फ चीनी पुत्र गुरलाल सिंह वासी झाड़ों को गिरफतार करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गिरफतार किए कथित आरोपियों से लाठियां,गंडासा,पिस्तौल आदि समान बरामद करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जरूरी अन्य कथित आरोपी जिनमें बंटी पुत्र कशमीरा सिंह,किंदी पुत्र प्रेमू,काका पुत्र माना सिंह,दीप पुत्र राला सिंह व खान वासी कोटदूनां ,मनपिन्द्र सिंह अभी पुलिस की गिरफत से बाहर है। जिनको जल्दी की काबू कर लिया जाएगा। एस पी डी सनदीप सिंह मंड ने बताया कि गगनदीप सिंह ऊर्फ लखबीर सिंह,प्रगट सिंह विरूद्ध पहले भी थाना धनौला में फौजदारी केस दर्ज है। इस मौके पर डी एस पी सिटी बरनाला सतबीर सिंह बैंस,थाना धनौला के एस एच ओ इंस्पैक्टर कृपाल सिंह मोही,सब इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी हाजिर थे।

Exit mobile version