Site icon Dainik Savera Times

गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली की STF टीम ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली एसटीएफ टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिनकी पहचान सुखमिंदर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी जीत डेयरी नजदीक सोहाना और गुरतेज सिंह उर्फ ​​तेजी पुत्र जसबीर सिंह निवासी अप्पर मोहल्ला सोहाना के रूप में हुई है।

एसटीएफ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

Exit mobile version