Site icon Dainik Savera Times

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया वांटेड गैंगस्टर रणजीत सिंह राणा

Batala Encounter

Batala Encounter

Batala Encounter : पंजाब के बटाला के गांव रंगड़ नंगल में देर रात हुए पुलिस एनकाउंटर में वांछित आरोपी रणजीत सिंह राणा की मौत हो गई। एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने देर रात नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बाइक सवार रणजीत सिंह राणा को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश रणजीत सिंह को गोली लगी। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें की रणजीत सिंह बीते साल 7 अक्टूबर को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के करीबी वऔर तलवंडी मोहर सिंह गांव के पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह की भी हत्या करवाई थी। राणा पर मजीठा और तरनतारन में पहले से ही मामला दर्ज है।

ASI को लगी गोली-
DIG ने बताया की एनकाउंटर के दौरान एक ASI भी जख्मी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। रणजीत सिंह की इस मुठभेड़ में मौत हो गई। उन्होंने बताया की गैंगस्टर का सम्बन्ध विदेशों में बैठे नामी बदमाशों से है।

Exit mobile version