
बठिंडा: बठिंडा के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद बठिंडा पुलिस के अधिकारी पुलिस टीम के साथ तुरंत कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कॉम्प्लेक्स की अच्छी तरह से जांच की।
इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाने के SHO रविंदर सिंह ने बताया कि कोर्ट कॉम्प्लेक्स को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध चीज़ बरामद नहीं हुई।
SHO ने लोगों से अपील की कि उन्हें ऐसी धमकियों से डरने या घबराने की ज़रूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर सतर्क है और बठिंडा के अलग-अलग इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बठिंडा पुलिस कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📍 Location: Bathinda
मेष: दिन शुभ रहेगा...