चंडीगढ़ Swachh Survekshan: केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सव्रेक्षण 2024-25 की रैंकिंग में पंजाब के कई जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में स्वच्छता की कैटागरी में बठिंडा ने राज्य में पहली और देश में 51वां स्थान हासिल किया है। इसी तरह अमृतसर ने 10 लाख की आबादी वाली कैटागरी में 30वां और मोहाली जिले के खरड़ को नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर देश का सर्वश्रेष्ठ शहर घोषित किया गया है। सव्रेक्षण में बठिंडा नगर निगम ने 12,500 में से कुल 9,824 अंक प्राप्त किए।
2018 से 2020 तक, बठिंडा स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में पंजाब में लगातार प्रथम स्थान
शहर ने अकेले फील्ड सर्वक्षण में 10,000 में से 8,114 अंक प्राप्त किए। इसमें घर-घर गार्बेज क्लैक्शन में 98 फीसदी जबकि ठोस अपनिष्ट प्रसंस्करण में 100 फीसदी सफालता हासिल की है। 2018 से 2020 तक, बठिंडा स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में पंजाब में लगातार प्रथम स्थान पर रहा था, लेकिन पिछले 3 वर्षो में विभिन्न परिचालन चुनौतियों के कारण शहर की रैंकिंग में गिरावट देखी गई थी। हालांकि, इस वर्ष बठिंडा ने इन कमियों को दूर करके और राज्य में अपना शीर्ष स्थान पुन: प्राप्त करके मजबूत वापसी की।
आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता में 100% अंक प्राप्त किए
सर्वेक्षण के परिणामों ने कई श्रेणियों में प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया। बठिंडा ने प्रमाणन में 2,500 में से 1,700 अंक प्राप्त किए, कचरा संग्रहण में 98%, अपशिष्ट पृथक्करण में 55%, अवशिष्ट अपशिष्ट के प्रसंस्करण में 99% और आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों की स्वच्छता में 100% अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त, शहर को सीवेज जल उपचार और प्राकृतिक जल निकायों की सफाई के लिए पूरे अंक दिए गए। हालांकि, सार्वजनिक शौचालय रखरखाव का स्कोर 67% ही रहा, जो स्वच्छता बुनियादी ढांचे में और सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है।
अमृतसर की रैंकिंग में सुधार
अमृतसर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्वच्छता रैंकिंग में थोड़ा सुधार दर्ज करते हुए, नवीनतम स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में 30वां स्थान हासिल किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में दो रैंक की छलांग है, जो स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का नतीजा है। पिछले पाँच वषों में, अमृतसर की रैंकिंग में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। वहीं पंजाब के नवांशहर को नोर्थ जोन की सबसे क्लीन सिटी का खिताब