Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा जेल एक बार फिर सुर्खियों में, रिश्तेदारों से मुलाकात के बाद कैदी के पास से नशीली दवा बरामद

बठिंडा: सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में जेल के एक कैदी को उसकी पत्नी और एक अन्य रिश्तेदार मिलने आये। वहीं उन्होंने कैदी को कपड़ों में छुपकर सफेद नशीला प्रदार्थ दे दिया।

जिसके बाद जेल अधिकारियों द्वारा कपड़ों की जांच करने के बाद सहायक जेल अधीक्षक सिकंदर सिंह की शिकायत पर दोषी अमरीक सिंह, उसकी पत्नी सुखमंदर कौर और रिश्तेदार गुरदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हवालाती अमरीक सिंह के खिलाफ थाना वालियावाली में एनडीपी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Exit mobile version