पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया है। इस अभियान की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।
In a major breakthrough, Anti Gangster Task Force (#AGTF) Punjab, in a joint operation with @BathindaPolice, has apprehends two criminals, Lakhwinder Singh Gill and Avtar Singh @ Dhillon, who were wanted in an FIR registered at PS Phul, Bathinda under BNS & Arms Act.
The… pic.twitter.com/fLpw9eqt2W
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 17, 2025
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पुलिस को वांछित थे। संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
टीम ने 2 पिस्तौल .32 बोर और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
डीजीपी यादव ने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

