Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 5 लोगों को किया गिरफ्तार

बठिंडा : जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से नशीली गोलियां, अवैध शराब व लाहन बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ 2 के सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ गांव बलाहड़ बिंझू में गश्त कर रहे थे।

इस दौरान शक के आधार पर आरोपित मनिजंदर सिंह निवासी गांव मिहमा भगवाना को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 500 नशीली दवा की गोलियां बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर थाना नेहियांवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी तरह थाना सिटी रामपुरा के हवलदार नवदीप राये ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लेहरा धुरकोट में छापेमारी कर आरोपित गुरविंदर सिंह को 50 लीटर लाहन, 2 लीटर अवैध शराब, भट्ठी व गैस सिलेंडर समेत गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना रामा के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव बंगी रूलदू में छापेमारी कर आरोपित काका सिंह निवासी गांव साहिब चंद जिला श्री मुक्तसर साहिब को 400 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना संगत के सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह् ने गांव पक्का कलां में की नाकाबंदी के दौरान हरियाण नंबर कार में सवार आरोपित राज सिंह व जगतार सिंह निवासी गांव मलवाला को 24 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version