Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा पुलिस ने Operation Eagle- 4 के तहत नशा तस्करों के ठिकानों पर चलाया सर्च आप्रेशन

बठिंडा: नशे के खिलाफ चलाएं अभियान के तहत डीजीपी पंजाब के आदेशों पर राज्य भर में आपरेशन ईगल 4 के तहत सर्च अभियान चलाया गया। इसी क्र म में शुक्र वार को एसएसपी दीपक पारिक की अगुआई में बठिंडा जिले में यह सर्च अभियान चलाया गया। इसके तहत सब डिवीजन स्तर पर डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमों ने जिले में नश के लिए हाट-स्पाट बन चुके एरिया व गांवों को पूरी तरह से सील कर वहां पर चेकिंग की और कुछ संदिग्ध लोगों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इस दौरान बठिंडा रेंज के एडीजीपी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने बठिंडा की बीड़ तलाब बस्ती में चलाएं गए सर्च अभियान की अगुवाई की। एडीजीपी परमार ने बताया आपरेशन ईगल-4 शुक्र वार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला बठिंडा के सभी उपमंडलों में चलाया गया। इस आपरेशन के दौरान पुलिस अधिकारियों की कुल 400 टीमें गठित की गईं और जिला बठिंडा में नशा तस्करों के ठिकानों पर गहन जांच की गई और सड़कों पर विशेष नाकाबंदी की गई।


एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि संदिग्ध और शरारती तत्वों और किसी भी तरह के नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। बठिंडा पुलिस द्वारा 16 अंतरराज्यीय नाके लगाएं गए हैं। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि ऑपरेशन ईगल-4 के तहत 72 संदिग्धों से पूछताछ की गई। इस दौरान 4 मामले दर्ज किए गए और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 13.25 ग्राम हेरोइन, 30 लीटर लाहन बरामद किया गया। इस सर्च अभियान में दो पाहिया वाहन भी जब्त किए गए।


एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि बठिंडा पुलिस की तरफ से नशे पर नकेल कसने के लिए कई तरह की गतिविधियां की जा रही है। इसके तहत बठिंडा जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी व तलाशी अभियान (कासो अभियान) चलाएं जा रहे हैं। ये तलाशी अभियान लोगों की सुरक्षा को मुख्य ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारों जैसे सार्विजनक स्थानों और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोशे के हाट स्पॉट क्षेत्नों में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान में आम लोगों और जन प्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई का अभियान आने वाले दिनों में भी बदस्तूर जारी रहेगा।

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गांवों व शहरों के गली मोहल्लों में जाकर सरपंचों, वार्ड सदस्यों, पार्षदों व आम लोगों से मुलाकात कर नशे के सौदागरों के बारे में जानकारी जुटी जा रही है। इसके साथ ही ड्रग तस्करों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर उनके खिलाफ मामले दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। एसएसपी पारिक ने बताया कि बठिंडा पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में नशो के हॉटस्पॉट एरिया में 24 बार लाशी अभियान चलाकर 10 मामले दर्ज 17 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इन तलाशी अभियानों के दौरान सब-डिवीजन सिटी-. बठिंडा क्षेत्न में 03 मामले दर्ज कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सिटी-2 बठिंडा में 02 मामले दर्ज करके 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। भुच्चो में 1 मामला दर्ज 2 व्यक्तियों की गिरफ्तार किया, जबकि रामपुरा फूल में 2 मामले दर्ज कर 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बठिंडा ग्रामीण में 2 मामले दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version