बठिंडा: बठिंडा पुलिस की PCR टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में चोरी हुई मोटरसाइकिल ढूंढकर उसके असली मालिक को सौंप दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को बठिंडा पुलिस के PCR कर्मचारियों को डायल 112 पर सूचना मिली कि मॉडल टाउन के फेज-1 में टीवी टावर के पास एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से तेजी से जांच की और कुछ ही देर में चोरी हुई मोटरसाइकिल ढूंढकर उसके असली मालिक को सौंप दी गई।
बठिंडा पुलिस की इस तेज कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा जा सकता है कि PCR टीम की तत्परता और सतर्कता पुलिस की जनता की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।
📍 Location: Bathinda

