Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

BBA के छात्र ने पानी की टंकी से कूद की आत्महत्या

July 16, 2024

BBA के छात्र ने पानी की टंकी से कूद की आत्महत्या

खरड़ : मॉडर्न सिटी सैंटर के कॉम्प्लैक्स में बनी पानी की टंकी से कूदकर एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल खरड़ से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल की एमरजैंसी में लेकर आए, जिसकी दोनों टांगें बुरी तरह टूटी हुई थी। उन्होंने बताया कि जब ड्यूटी डॉक्टर ने घायल लड़के की जांच की तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी सुमित चिकरा (19) के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र था। सिविल अस्पताल ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। खरड़ सिटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पेरी विंकल सिंह ग्रेवाल ने जानकारी देते बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें