Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीबीके डीएवी कॉलेज में युवा नवाचार मेला, छात्राओं को मिला उद्यमशीलता का मंच

October 17, 2026

बीबीके डीएवी कॉलेज में युवा नवाचार मेला, छात्राओं को मिला उद्यमशीलता का मंच

BBK DAV College Hosts Youth Innovation Fair 3.0 : अमृतसर। बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर में नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘विजन टू वेंचर: युवा नवाचार मेला 3.0’ का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना था।

नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता, नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। यह मेला आर्य समाज एवं भारत में डीएवी आंदोलन के सशक्त स्तंभ महात्मा आनंद स्वामी जी को समर्पित था। इस अवसर पर सांसद श्री गुरजीत सिंह औजला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल नवाचार, कौशल विकास एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय की ओर से किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता, नवोन्मेषी सोच एवं उद्यमशीलता की भावना की भी प्रशंसा की। अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने छात्राओं की उद्यमशीलता संबंधी प्रतिभा को पहचानने, विकसित करने एवं प्रदर्शित करने में ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर विमेन सदैव अनुभव-आधारित शिक्षण एवं कौशल-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करता रहा है। महाविद्यालय महिला सशक्तीकरण के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में आत्मनिर्भरता के सिद्धांत को दृढ़ता से अपनाते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर स्थानीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री सुदर्शन कपूर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें