चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने अपनी 258वीं विशेष बैठक को संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। यह बैठक 31 अक्टूबर को सेक्टर 19 स्थित भाखड़ा ब्यास भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सिंचाई और बिजली विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ-साथ भारत सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी भी भाग लेंगे।
बीबीएमबी ने एसएसपी चंडीगढ़ को लिखा पत्र
सूत्रों के अनुसार, बीबीएमबी ने एसएसपी चंडीगढ़ को लिखे पत्र में बैठक के दौरान पूरी सुरक्षा योजना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। इसमें बोर्ड की इमारत की पूरी जांच, विस्फोटक तलाशने वाले उपकरणों के माध्यम से समिति कक्ष की जाँच, और सुरक्षा बलों की तैनाती शामिल है।
बोर्ड ने पुलिस से यह भी कहा है कि सेक्टर 19-बी स्थित कार्यालय के प्रवेश द्वार पर यातायात पुलिस और सुसज्जित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि अनधिकृत वाहनों की पार्किंग और अन्य सुरक्षा खतरों को रोका जा सके।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
बीबीएमबी अधिकारियों का कहना है कि
बैठक में कई उच्च स्तरीय सरकारी अधिकारी भाग लेने वाले हैं, इसलिए सुरक्षा को लेकर कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

