Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BBMB ने गत 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के महत्व पर जन जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल रैली का किया आयोजन

September 19, 2025

BBMB ने गत 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के महत्व पर जन जागरूकता फैलाने के लिए साइकिल रैली का किया आयोजन

चण्डीगढ: शुक्रवार, 19 सितंबर, 2025 को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने गत 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025) के अंतर्गत स्वच्छता के महत्व पर जन जागरूकता फैलाने के लिए एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली को अध्यक्ष बीबीएमबी मनोज त्रिपाठी द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में स्थित बीबीएमबी अधिकारी विश्राम गृह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पेशेवर फिटनेस प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित वार्म-अप सत्र से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने गेस्ट हाउस से सुखना झील एवं वापसी बीबीएमबी अधिकारी विश्राम गृह तक आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता को अपनी जीवनशैली के रूप में अपनाने और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि स्वच्छता एक सामूहिक सामाजिक ज़िम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक से न केवल अपने घरों में बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया, जिससे समाज के लिए एक मिसाल कायम हो। उन्होंने बीबीएमबी द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों की भी सराहना की और इन्हें संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान का प्रतिबिंब बताया।

बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों ने रैली में भाग लिया। प्रेरक नारों वाले पोस्टर और बैनर लिए प्रतिभागियों ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और इस अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान देने का आग्रह किया।

इस पखवाड़े के दौरान, बीबीएमबी ने स्वच्छता अभियान, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और कर्मचारियों के लिए स्वच्छता-विषयक कार्यशालाओं सहित कई गतिविधियों की योजना बनाई है। इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल कार्यस्थलों को स्वच्छ और हरा-भरा रखना है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक मानसिकता को बढ़ावा देना भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें