
चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने 29 से 31 अगस्त तक अपने सचिवालय कार्यालय, चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के तीन दिवसीय समारोह का सफल आयोजन किया। यह आयोजन अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प की भावना का प्रतीक रहा। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प ग्रहण कराई, जिससे सभी को अनुशासन, टीम भावना, स्वास्थ्य और खेलभावना के मूल्यों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी खेलों में प्रदर्शनी मैच खेलकर सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया। समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान श्री त्रिपाठी ने इस बात पर बल दिया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखते हैं बल्कि टीमवर्क, परिश्रम और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं।
उन्होंने संगठन के भीतर खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बीबीएमबी के प्रयासों की सराहना की तथा Inter-CPSU राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बीबीएमबी खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उन्होंने हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। तीन दिवसीय समारोह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
ये भी पढ़ें: Odisha के होटल-रेस्टोरेंट संगठनों ने केंद्र से LPG सप्लाई बहाल करने का आग्रह किया
मेष: दिन शुभ रहेगा...