Site icon Dainik Savera Times

BBMB द्वारा राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन

चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड द्वारा NITTTR, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इंजी. मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, बीबीएमबी की अध्यक्षता में हिन्दी पखवाड़ा-2025 के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए किया गया। इस समारोह में 2024-25 में हिन्दी में सर्वाधिक कार्य करने वाले कार्मिकों को भी पुरस्कृत किया गया।

बीबीएमबी द्वारा प्रत्येक वर्ष राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। हिन्दी पखवाड़ा-2025 के दौरान बीबीएमबी द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार तथा कार्मिकों को हिन्दी में अधिकतम कार्य करने के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बीबीएमबी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 45 कार्मिकों को पुरस्कृत किया गया।

राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह में इंजी. बी.एस. नारा (सदस्य, सिंचाई) ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए ताकि कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति उत्साह की भावना बनी रहे।

हास्य कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों सुदीप भोला, दिनेश बावरा, सुंदर कटारिया एवं रजनी अवनी ने अपनी हास्य कविताओं से सबको लोटपोट दिया। इस कार्यक्रम में बोर्ड सचिवालय के साथ-साथ मुख्य अभियंता/पारेषण प्रणाली एवं मुख्य अभियंता/प्रणाली परिचालन  कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होने पूरे उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया और हिन्दी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल

Exit mobile version