Site icon Dainik Savera Times

डेरा Beas के BDPO बलजीत सिंह सोही को कारण बताओ नोटिस जारी, नॉमिनेशन वाले दिन गैरहाज़िर रहने पर हुई कार्रवाई

पंजाब न्यूज़ : पंजाब में ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया जारी है, जिसे 4 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। इसी बीच चुनावी व्यवस्था में लापरवाही का मामला सामने आया है। डेरा बस्सी के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अफसर (BDPO) बलजीत सिंह सोही को चुनाव आयोग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

1 दिसंबर को BDPO की गैरहाज़िरी बनी बड़ी बाधा

रिपोर्ट्स के अनुसार, 1 दिसंबर को नॉमिनेशन फाइल करने का पहला दिन था। उसी दिन BDPO बलजीत सिंह सोही अपने कार्यालय से गैरहाज़िर पाए गए।
इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ा जिन्हें नॉमिनेशन फाइल करने के लिए NOC (No Objection Certificate) लेना था।
कई उम्मीदवारों को दस्तावेज़ पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उम्मीदवारों की भारी संख्या, नॉमिनेशन प्रक्रिया प्रभावित

मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार: ज़िला परिषद के लिए 25 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन फाइल किया। पंचायत समिति के लिए 110 उम्मीदवारों ने अपने कागज़ जमा कराए। पहले दिन BDPO की अनुपस्थिति के बाद अधिकारियों पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

कार्रवाई की मांग तेज़ आयोग सख्त

चुनाव आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए BDPO सोही से स्पष्टीकरण मांगा है कि नॉमिनेशन के पहले ही दिन वे अपने कार्यालय से क्यों अनुपस्थित थे।
आयोग का कहना है कि अधिकारियों की ज़िम्मेदारी है कि वे चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने दें। नोटिस जारी होने के बाद अब आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सबकी नज़रें टिक गई हैं।

Exit mobile version