Site icon Dainik Savera Times

मेहंदी के कॉर्न के साथ रंग भरकर बनाई राधा कृष्ण की खूबसूरत तस्वीर

जालंधर (पंकज) : कहते हैं ना एक कलाकार के लिए उसकी कला की कीमत अनमोल होती है, ऐसी ही एक कलाकार है जालंधर की किमी जुनेजा, जिनका असली नाम तो मनप्रीत है, लेकिन कलाकारी की दुनिया में उन्हें किमी (Kimi) के नाम से ही जाना जाता है। बता दें जन्माष्टमी के मौके पर बहुत ही खूबसूरत राधा कृष्ण की तस्वीर बनाई है और खास बात यह है कि मेहंदी में इस्तेमाल होने वाले कॉर्न से उन्होंने यह तस्वीर बनाई है। उनका कहना है कि यह उनका एक एक्सपेरिमेंट भी था, जो सफल रहा।

टीम के साथ खास बातचीत करते हुए आर्टिस्ट किमी जुनेजा ने बताया की बचपन से ही उन्हें पेंटिंग का बहुत ज्यादा शौक था, लेकिन शादी के बाद सब कुछ एकदम से खत्म हो गया था, पर कहते हैं ना कलाकार को उसकी कलाकारी ही खुश रखती है। घरवालों ने हौसला दिया तो एक बार फिर से पेंटिंग शुरू की। देखते ही देखते बहुत सारी पेंटिंग्स सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हुई। इसके बाद बहुत सारे लोगों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिया। ज्यादातर तस्वीर धार्मिक बनाती हूं और उनसे जो पैसे मिलते हैं उसको चैरिटी या फिर गरीबों के लिए सामान लाकर दे देती हूं। इससे मेरे दिल को बहुत ज्यादा सुकून मिलता है।

इस बार भी कुछ इसी तरह था जब मुझे श्री कृष्ण की पेंटिंग बनाने का आर्डर मिला तो मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज था, क्योंकि एक तो बहुत बड़ी तस्वीर बनानी थी दूसरा मेरा दिल था कि बार अलग तरीके से तस्वीर बनाई जाए। मैंने मेहंदी के कॉर्न का इस्तेमाल करके पेंटिंग में रंग भरे हैं और खुशी की बात है की जन्माष्टमी के दिन यह पेंटिंग बनाकर तैयार हो चुकी है। इससे पहले भी मैंने गुरु नानक देव जी की तस्वीर बनाई है, इसके अलावा और भी बहुत सारी धार्मिक तस्वीर बनाई है।

आगे बातचीत करते हो उन्होंने कहा कि जब मेरी बनाई तस्वीर वायरल होनी शुरू हुई तो मैं एक तस्वीर बनाई जिसमें एक बूढी औरत के चेहरे पर बहुत सारी झुर्रियां थी, लेकिन उसके चेहरे की जो मुस्कान थी वह उसे तस्वीर के आकर्षण का केंद्र बना और लोगों को वह तस्वीर बहुत ज्यादा पसंद है। इसके अलावा मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण की तस्वीर बनाई थी, वह तस्वीर भी मेरी बहुत ज्यादा वायरल हुई।

Exit mobile version