Site icon Dainik Savera Times

करवा चौथ से एक दिन से पहले लंदन से आई दुखद खबर, पति ने की पत्नी की हत्या

गुरदासपुर : एक तरफ जहां सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती है, वहीं इस त्योहार से एक दिन पहले लंदन से पंजाब के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय लड़की की उसके पति द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार लड़की पंजाब के गुरदासपुर जिले के जोगी चीमा गांव की रहने वाली थी। मृतक लड़की का नाम महक शर्मा है, डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और एक साल पहले ही दोनों लंदन गए थे। इस दुखद खबर से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार अपनी बेटी का शव भारत लाने की गुहार लगा रहा है। मृतक लड़की के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

डेढ़ साल आशिक के साथ बिता पति के पास लौटी पत्नी…करवा चौथ से पहले जीवनसाथी को दी खौफनाक मौत

Exit mobile version