Site icon Dainik Savera Times

टाटा स्टील प्लांट की आधारशिला रखने से पहले CM Mann ने कहा-हमारा प्रयास युवाओं को रोजगार देना

चंडीगढ़ : टाटा स्टील प्लांट की आधारशिला रखने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, हमारा प्रयास युवाओं को रोजगार देने का है। उन्होंने कहा, हमारे एमओयू के नहीं दिल के हस्ताक्षर होते हैं। आज हम देश में TATA के दूसरे सबसे बड़े स्टील प्लांट की आधारशिला रखने जा रहे हैं। लुधियाना में बनने वाला यह प्लांट 2600 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार है। करीब 2500 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा निवेश हो ताकि युवाओं को रोजगार मिले और पंजाब की आने वाली पीढ़ी नए पंजाब की कहानी लिखे।

Exit mobile version