Site icon Dainik Savera Times

धान खरीद से पहले CM Bhagwant Mann सभी जिलों के DC के साथ करेंगे बैठक की अध्यक्षता

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राज्य के सभी जिलों के डीसी के साथ अहम बैठक करेंगे। उक्त उच्च स्तरीय बैठक कपास की खरीद के प्रबंधों को लेकर हो रही है। सीएम मान चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर करीब 1 बजे शुरू होगी। बैठक के बाद कपास की खरीद पर अहम फैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले पराली के प्रबंध को लेकर बैठक हुई थी:

बता दें कि एक दिन पहले यानी सोमवार को सीएम मान ने पराली के प्रबंध को लेकर अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। उक्त बैठक में धान के लिए किसानों को जागरूक करने को लेकर चर्चा हुई थी। सभी डीसी को किसानों को जागरूक करने के आदेश दिए गए थे। कृषि विभाग किसानों को मशीनरी मुहैया कराएगा, जिसके लिए ‘उन्नत किसान’ ऐप लॉन्च किया गया।

आज से शुरू होगी धान की खरीद:

सीएम मान ने कहा था कि धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो रही है। धान की फसल की बिक्री आज से शुरू हो जाएगी। किसान आज से अपनी धान की फसल सरकार को बेच सकेंगे। यह निर्णय कल हुई बैठक में लिया गया।

Exit mobile version