Site icon Dainik Savera Times

भाना की पैरोल कैंसिल होने के चलते उसका वी नाम का करीबी बौखलाया

चंडीगढ़: गत दिवस गैंगस्टर दलजीत भाना की पैरोल कैंसिल होने के उसे वापस जेल भेज दिया गया है। जालंधर वैस्ट विधानसभा उपचुनाव समाप्त होने के बाद भाना को फिर से पैरोल मिल सकती है। गौरतलब है कि दैनिक सवेरा ने गैंगस्टर भाना को चुनाव के दौरान मिली पैरोल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वहीं सूत्रों का कहना है कि भाना की पैरोल कैंसिल के बाद से उसका वी नाम का करीबी खूब बौखलाया हुआ है। और हर किसी को यह कहता फिर रहा है कि कुछ दिन बाद भाना पैरोल पर फिर से बाहर आ जाएगा उसके बाद सबको देख लेंगे। बता दें कि उक्त वी नाम का व्यक्ति एक मामले में भाना के साथ गिरफ्तार भी हुआ था। लेकिन उसे बाद में बेल मिल गई थी। धोबी घाट के निकट रहने वाला यह व्यक्ति भाना का करीबी माना जाता है। सूत्रों की मानें तो पैरोल पर आने के बाद भाना इसी व्यक्ति के घर रुका हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम में यह वी नाम का व्यक्ति सैंट्रल एजैंसियों की नजर में भी आ गया है।

Exit mobile version