Last Updated: November 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिंगला गोत्र के जठेरों का 11 सितंबर को होगा भादों मौस मेला, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

September 10, 2026

सिंगला गोत्र के जठेरों का 11 सितंबर को होगा भादों मौस मेला, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

मंडी अहमदगढ़ : सिंगला गोत्र के जठेरों का पारंपरिक त्योहार भादों मौस मेला एवं उत्सव पूजा-व-भंडारा 11 सितंबर 2026, शुक्रवार, भाद्रपद अमावस्या के अवसर पर मलौद रोड स्थित श्री सिंगला धाम, रामगढ़ सरदारा में आयोजित किया जाएगा। यह स्थान मंडी अहमदगढ़-मलौद के नजदीक स्थित है।

देश-विदेश से श्रद्धालु लेंगे हिस्सा

श्री सिंगला धाम मंदिर/स्थल गांव रामगढ़ सरदारा (रामपुर) के पीआरओ संजीव सिंगला, अग्रवाल सिंगला ब्रदर्स एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष दीपक सिंघल तथा श्री सिंगला धाम के वरिष्ठ सदस्यों ने आयोजन की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से अग्रवाल सिंगला बिरादरी से संबंधित श्रद्धालु पहुंचकर जठेरों एवं सती माता का पूजन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा पूजन

आयोजकों के अनुसार 11 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे से जठेरों एवं सतियों का पूजन शुरू होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने सिंगला बिरादरी के सभी परिवारों से इस अवसर पर पहुंचकर धार्मिक परंपरा में शामिल होने और जठेरों का आशीर्वाद लेने की अपील की है।

सुख उतारने वाले श्रद्धालु काउंटर पर करवाएं पंजीकरण

आयोजकों ने बताया कि जिन सिंगला परिवारों ने लड़के की शादी अथवा पुत्र प्राप्ति के बाद की गठ जोड़ की सुख उतारनी है और पूजन के लिए आना है, वे श्री बड़े बडेरे जी एवं सती माता जी के पूजन के बाद निर्धारित काउंटर पर अपनी जानकारी दर्ज करवाएं। इसके बाद आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

समाज के वरिष्ठ सदस्य रहे आयोजन की जानकारी देने वालों में शामिल

इस संबंध में जानकारी देने वालों में नवल किशोर जैन, विमल जैन, हरब्लास गुप्ता, नरेश सिंघल (लुधियाना), रमेश सिंगला, गौतम जैन, रॉकी सिंगला (अहमदगढ़), सुदामा सिंगला, तरसेम सिंगला (मालौद), दीपक सिंगला, मुकेश सिंगला (रामगढ़ सरदारा), सुरेश जैन, दिनेश जैन, वीरेंद्र जैन, हेमंत जैन, अभय सिंगला, राकेश सिंगला, अतुल सिंगला और केसरी सिंगला (मलेरकोटला) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें