Site icon Dainik Savera Times

30 जुलाई जालंधर बंद की कॉल को लेकर क्या बोले भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चेयरमैन विपन सभरवाल

जालंधर: कुछ दिन पहले पंजाब के बरनाला में पंजाब पुलिस की ओर से सफाई सेवकों पर बेहरमी से लाठी चार्ज की गई थी, जिसके संदर्भ में 27 जुलाई को वाल्मीकि समाज की ओर से पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। 27 जुलाई के बंद को लेकर जनता की ओर से संपूर्ण समर्थन भी मिला था। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल को लेकर लोगों में काफी पैनिक देखने को मिल रहा है। वही जालंधर के लोग इस बात को लेकर काफी पैनिक है कि कल को दुकान आदि खोली जाए या नहीं।

इसको लेकर वाल्मीकि समाज और भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के अध्यक्ष विपन सभरवाल और अन्य पदाधिकारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि कल यानी 30 जुलाई को जालंधर बंद की कॉल नहींदी गई है। रोजाना की तरह ही बाजार खुलेंगे लोगों को पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि नगर निगम में जो पिछले एक हफ्ते से हड़ताल चल रही है सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर में पूरा नहीं उठाया जाएगा। और नगर निगम में ही धरना प्रदर्शन दिया जाएगा और इसके साथ ही श्री राम चौक में पुतला फूंक प्रदर्शन भी किया जाएगा। वही विपुल सभरवाल ने बताया कि जैसे कि बरनाला के डीएसपी इंस्पेक्टर और अन्य मुलाजिमों को नौकरी से बर्खास्त कर उन पर मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी तेज हो सकता है।

📍 Location: शक्ति नगर (जालंधर)

Exit mobile version