Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने विश्व रक्तदाता दिवस 2025 मनाया

June 14, 2025

भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने विश्व रक्तदाता दिवस 2025 मनाया

चंडीगढ़ : भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने विभिन्न पहलों के माध्यम से विश्व रक्तदाता दिवस 2025 मनाया। इस दौरान अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में बीबीएमबी के नंगल परियोजना स्टेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा, बीबीएमबी बोर्ड सचिवालय कार्यालय, चंडीगढ़ में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष के विश्‍व रक्‍तदाता दिवस अभियान का स्‍लोगन है – “Give Blood, Give Hope” जिसके अनुसार प्रत्‍येक स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति रक्‍त दान करके किसी का जीवन बचा सकता है।

शिविर की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और कर्मचारियों ने अपनी क्षमतानुसार नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ ली। स्वास्थ्य शिविर के दौरान Blood Sugar, ब्लडप्रेशर और Bone Density जैसे विभिन्न परीक्षण उपलब्ध थे। परामर्श देने के लिए एक सामान्य चिकित्सक, आहार विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

BBMB के 100 से अधिक कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाया। स्वस्थ जीवन जीने में नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के दौरान कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में नियमित अभ्यास के रूप में योग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें