Dainik Savera Times

मेयर विनीत धीर के कार्यक्रम में भाना ग्रुप और अमन फतेह गैंग आमने सामने, शहर में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

पंजाब डेस्क: जालंधर में आयोजित मेयर विनीत धीर के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कथित तौर पर भाना ग्रुप और अमन फतेह ग्रुप से जुड़े कुछ लोग आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जिसके बाद खूब इंटे चली।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।पुलिस की ओर से घटना की जांच की जा रही है तथा झड़प के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

घायलों की संख्या और घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि जालंधर पुलिस भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाती है।

Exit mobile version