Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई ‘भारत जोड़ो लीडरशिप प्रोग्राम’: Mohit Mohindra

September 7, 2023

यूथ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई ‘भारत जोड़ो लीडरशिप प्रोग्राम’: Mohit Mohindra

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित महिंद्रा और अजय चिक्करा ने चंडीगढ़ में आज प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के मौके पर यूथ कांग्रेस की ओर से ‘भारत जोड़ो लीडरशिप प्रोग्राम’ की शुरूआत की गई है। जिससे यूथ कांग्रेस के वर्कर पंजाब के अलग अलग कोने में जाएंगे।

मोहित महिंद्रा एवं अजय चिक्करा ने कहा की भाजपा नफरत फैला रही है। ऐसी राजनीति में हम कांग्रेस पार्टी की ओर से लोगों को आपस मे जोड़ने का काम कर रहे हैं, प्यार और मोहब्त की दुकान की राजनीति कर रहे हैं।

आज से 31 जनवरी तक तमाम कार्यक्रम यूथ कांग्रेस शुरू करने जा रही है। युवा कांग्रेस अपने कैम्पेन के ज़रिए देश और पंजाब के युवाओं को राजनीति में आने का मौका दे रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें