Site icon Dainik Savera Times

Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi ने पंजाबियों का किया धन्यवाद, कहा- अपना समर्थन देकर हमारी मदद करने के लिए आप सब का धन्यवाद

फतेहगढ़ साहिब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने स्पीच देते हुए पंजाबियों का धन्यवाद किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कुछ महीने पहले हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी और अब यह यात्रा तकरीबन 3000 किलोमीटर चल चुकी है और यह यात्रा कश्मीर तक जाएगी। आगे उन्हीने कहा कि यह यात्रा देश में नफरत और हिंसा के माहौल खत्म करने के लिये शुरु हुई है। बीजेपी के लोग आर एस एस के लोग देश को बांटने में लगे हैं एक धर्म को दूसरे धर्म से लडाने में लगे हैं एक जात को दूसरी जात से एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश को ऐसा माहौल दिखाया तो हमने सोचा था कि देश को दूसरा रास्ता दिखाना चाहिए मोहब्बत का, एकता का, भाईचारे का और इसीलिए यात्रा शुरू की। यह यात्रा हमने केरल में शुरू की हमारे मीडिया के मित्र हैं मित्र ही कह देता हूं मगर ये हमारी बात रखते नहीं है प्रधानमंत्री का चेहरा दिखा रहे है।

Exit mobile version