Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारती किसान यूनियन उगराहा कल पंजाब के बड़े मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों से लगाएगी पक्के मोर्चे

October 17, 2024

भारती किसान यूनियन उगराहा कल पंजाब के बड़े मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों से लगाएगी पक्के मोर्चे

भारती किसान यूनियन उगराहा कल से प्रमुख मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के घरों के बाहर पक्के मोर्चे लगाने जा रही है। जिसमें पटियाला से बीजेपी नेता महारानी परनीत कौर, संगरूर से बीजेपी नेता अरविंद खन्ना, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया सहित कई बड़े दिग्गजों के घर बाहर पक्के मोर्चे लगेंगे। भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने 17 तारीख से धान, बाजरा की टोल फ्री खरीद और डीएपी खाद की कमी से संबंधित अन्य मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया है। सब कल से पंजाब के टोल प्लाजा और मंत्रियों-विधायकों के घरों के बाहर भी मोर्चे लगना शुरू हो जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें