Site icon Dainik Savera Times

भुच्चो पुलिस ने 7 ग्राम हैरोइन सहित युवक किया काबू

सिंगला,भुच्चो मंडी: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान के तहत भुच्चो पुलिस ने एक नौजवान को 7 ग्राम हैरोइन के साथ काबू किया है। इस संबंधी चौंकी इंचार्ज निर्मलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान सहारा गोशाला के पीछे लेडीज पार्क के बैकसाइड पर खड़े एक नौजवान की शक्क के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान भरपूर सिंह वासी तुंगवाली के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

Exit mobile version