Dainik Savera Times

Bibi Jagir Kaur आज श्री अकाल तख्त साहिब में होंगी पेश , कहा ‘एक साधारण सिख के रूप में जाऊंगी’

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के बागी गुट की सदस्य बीबी जागीर कौर आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंच रही हैं। पंजाब में अकाली दल के 17 पूर्व मंत्रियों को जारी किए गए आदेशों में बीबी जागीर कौर का नाम भी शामिल है। सुखबीर बादल, मनप्रीत बादल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा समेत कई नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब में अपना स्पष्टीकरण पेश किया है।

बीबी जागीर कौर ने आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचने से पहले अकाली दल के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। बीबी जागीर कौर द्वारा जारी पत्र में उन्होंने लिखा, “सभी जानते हैं कि श्री अकाल तख्त साहिब ने कैबिनेट मंत्री के रूप में स्पष्टीकरण मांगा है। 9 सितंबर को मैं स्पष्टीकरण के लिए श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हो रही हूं। मेरी दिली इच्छा है कि मैं अपनी पार्टी के सभी पदों को छोड़कर श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होऊं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सलाहकार और कार्यकारी सदस्य बनाया है, लेकिन वह अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रही हैं, ताकि वह एक साधारण सिख के रूप में अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकें। अकाली दल से इस्तीफा देने के साथ ही बीबी जागीर कौर ने स्पष्ट किया है कि वह अकाली दल लहर से जुड़ी रहेंगी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है- शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर से जो भी आदेश आएंगे, मैं उनका पूरी लगन से पालन करूंगी और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगी।

Exit mobile version