Site icon Dainik Savera Times

बड़ा हादसा:घर में आग लगने से पूरा परिवार जिंदा जला

जालंधर के अवतार नगर से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में आग लग गई। घर में आग इतनी भीषण थी कि इस हादसे के दौरान घर में मौजूद सभी सदस्य बुरी तरह झुलस गए। इस हादसे के दौरान इलाके में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः खुशखबरी:आज से शुरू हो रही Bathinda से Delhi की फ्लाइट, जानिए कितना है किराया

मिली जानकारी के अनुसार आग में झुलसे परिवार के सभी सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों में यशपाल घई (70), रुचि घई (40), मंशा (14), दीया (12) और अक्षय (10) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा घर में पड़े फ्रिज के कंप्रेसर फटने से हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version