Site icon Dainik Savera Times

DGP Gaurav Yadav की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य चीनी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार

जालन्धर: काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन में तेजी से कार्रवाई करते हुए, सीमा पार आतंकवादियों द्वारा योजनाबद्ध लक्षित हत्याओं को विफल कर दिया। आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य चीनी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी को पाकिस्तान स्थित गुर्गों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था और उसे भय और अशांति पैदा करने के लिए जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में लक्ष्य हत्या करने का काम सौंपा गया था। संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’

Exit mobile version