
फतेहगढ़: पंजाब पुलिस बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत फतेहगढ़ साहिब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब सरहिंद से सीआईए स्टाफ द्वारा लूटपाट करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्तौल व अन्य घातक हथियार बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी एसपी राकेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
इस बारे में बात करते हुए एसपी राकेश यादव और सीआइ प्रभारी अमरवीर सिंह चीमा ने बताया कि सीआइए टीम ने बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली निवासी गांव घुंदर, थाना भादसों, जिला पटियाला, अभिषेक कुमार निवासी अमलोह, सिमरनजीत सिंह उर्फ काली निवासी अमलोह, अजय निवासी गांव भगवानपुर, थाना अमलोह और यादविंदर सिंह उर्फ याद निवासी गांव जस्सरा, थाना गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब को दाना मंडी सरहिंद क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तौल .32 बोर, एक गंडासा लोहा, एक डाह लोहा, एक सरिया लोहा और एक बांस का डंडा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात में बंदूक की नोक पर राहगीरों को लूटते हैं और बंद फैक्ट्रियों से भी चोरी करते हैं। घटनास्थल से आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से एक चोरी की थी। इसके अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे कई और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...