Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : 10,000 रुपये रिश्वत लेने वाला वित्त निगम का जिला मैनेजर गिरफ्तार

April 16, 2025

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : 10,000 रुपये रिश्वत लेने वाला वित्त निगम का जिला मैनेजर गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख SPS परमार के दिशा निर्देश पर विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम, तरनतारन में जिला प्रबंधक के पद पर तैनात चिमन लाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन जिले के गांव गिधरी बघीहारी के एक शिकायतकर्ता ने एक शिकयत दर्ज करवाई। जिसके बाद विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसकी विकलांग बहन ने 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद सरकार ने एक योजना के तहत ऐसे ऋणों को माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन उक्त प्रबंधक ने सरकार द्वारा माफ किए गए ऋण की प्रक्रिया और निपटान के लिए उससे 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये वसूले। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें