लुधियाना (हिम्मत सिंह): बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना प्रशासन ने बिहार से ट्रेन से लाए जा रहे 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चों को मुक्त कराया है। इसमें बाल संरक्षण आंदोलन के साथ जीआरपी, लुधियाना पुलिस व अन्य विभागों का भी योगदान रहा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर विभिन्न विभागों की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर इन बच्चों को छुड़ाया। इन बच्चों को बिहार के विभिन्न जिलों से लाया गया था। फिलहाल इन बच्चों का मेडिकल कराने के बाद उनकी काउंसिलिंग कर वापस उनके माता-पिता के पास भेज दिया जाएगा।
वहीं बाल संरक्षण आंदोलन के जिला परियोजना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन पर ट्रेन से बच्चों को लाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अंबाला से अपनी टीम के साथ जांच कर रहे थे और लुधियाना में 15 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। काउंसलिंग के बाद इन बच्चों को इनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।
