Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM मान का बड़ा ऐलान: पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे प्रति महीना 1000 रुपये

November 4, 2025

CM मान का बड़ा ऐलान: पंजाब की महिलाओं को जल्द मिलेंगे प्रति महीना 1000 रुपये

पंजाब डेस्क: तरनतारन उपचुनाव को लेकर पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आप प्रत्याशी हरमीत सिंह सिद्धू के समर्थन में तरनतारन में बड़ा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से किए हर वादे पर काम शुरू कर दिया है और अब बारी है महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार जल्द ही इस योजना को अगले बजट में मंजूरी देगी। इसके बाद महिलाओं के खातों में हर महीने 1000 रुपये डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हमने वादा किया था और वादे निभा रहे हैं, जो कहा था, वो जरूर करेंगे।

ये भी पढ़ें: हरियाणा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने सैलरी बढ़ाने का किया ऐलान

झाड़ू को वोट देने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर को झाड़ू के निशान पर वोट दें ताकि तरनतारन क्षेत्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। मान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं, दुख मंत्री हूं। जनता के सुख-दुख में साझेदारी निभाने आया हूं।

किसानों और आम लोगों की चिंता

मान ने कहा कि वे खुद किसान परिवार से हैं और किसानों व आम घरों की परेशानियों को अच्छी तरह समझते हैं। सरकार का काम केवल कानून बनाना नहीं, बल्कि जनता की मुश्किलें सुनना और हल निकालना है।

कामों का जिक्र

रोड शो के दौरान भगवंत मान ने अपनी सरकार के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिजली बिल माफ किए, युवाओं को नौकरियां दीं,स्कूलों की व्यवस्था सुधारी और जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं का समाधान किया।

उन्होंने कहा कि यह इलाका पहले कई मुश्किल दौर से गुजरा है, लेकिन अब समय आ गया है कि यह क्षेत्र तरक्की की ओर बढ़े। अगर किसी घर के एक बच्चे को नौकरी मिल जाती है, तो पूरे घर का माहौल बदल जाता है। हमारी कोशिश है कि हर घर में रोजगार और खुशहाली पहुंचे।

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav का ‘पवन सिंह’ पर बड़ा पलटवार, कहा- “कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें