Site icon Dainik Savera Times

लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर किसान संगठनों का बड़ा ऐलान

लुधियाना: पिछले 16 जून को भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा की बढ़ी हुई दरों के कारण टोल को फ्री कर दिया गया था। जिसके चलते किसान संगठनों की दो बार लुधियाना डीसी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी से मुलाकात हुई, लेकिन ये दोनों बैठकें बेनतीजा रहीं। पिछले दिन माननीय न्यायालय ने पंजाब सरकार को चार सप्ताह के भीतर लाडोवाल टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया था। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन बिना बताए कल सुबह करीब आठ बजे लाडोवाल टोल प्लाजा शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन इसका पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी हालत में लाडोवाल की तरफ का टोल प्लाजा नहीं खुलने दिया जाएगा।

Exit mobile version