Site icon Dainik Savera Times

रामलला के आगमन पर ट्राइडेंट परिसर का बड़ा ऐलान, सोमवार को रहेगी छुट्टी

आपको बता दें कि, सोमवार को बरनाला के संघेडा और धौला दोनों यूनिटो में छुट्टी रहेगी। सोमवार को राम लला के आगमन को लेकर जहां ट्राइडेंट परिसर को रंग बिरंगी लाइटो और फुलो से सजाया जा रहा है

वही ट्राइडेंट के दोनों युनिट्स में बने मंदिर में सोमवार को जश्न भी मनाया जायेगा और भगवान राम की पूजा की जायेगी। पद्म श्री रजिंदर गुप्ता ने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद हम सभी के ईष्ट देव भगवान राम 22 जनवरी को अयोध्या पधार रहे है व हम सभी के लिए खुशी व सौभागय की बात है। क्योंकि भगवान श्री राम हम सभी के आस्था के केन्द्र है।

उन्होंने भगवान श्री रामलला के आगमन एवं प्राण प्रतिष्ठा की ट्राईडैंट समूह की ओर से समूह देश वासियों को बहुत बहुत बधाई दी एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कोटि कोटि धन्यवाद भी किया। पद्म श्री रजिंदर गुप्ता जी ने कहा की आईए हम संकल्प लें कि आज के इस दिन को हम राम दीपावली के तौर पर पूरे हर्षोल्लास से मनाएंगे।

Exit mobile version